बाइक सवार दो युवक बकरा चोरी कर ले गए



कैराना। बाइक सवार दो युवक घर के आगे बंधे बकरे को चोरी कर फरार हुए।
   नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी नौशाद पुत्र इकबाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की प्रात: 11 बजे घर के आगे उसका बकरा बंधा हुआ था, कि तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और बकरा चोरी कर मौके से फरार हो गए। पड़ोसी के कैमरे में आरोपी दोनों बाइक सवार कैद हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से बकरा बरामद करने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। 
...........

Post a Comment

0 Comments