महिला को जान से मारने की धमकी व आपत्तिजनक पोस्ट, तीन के खिलाफ मुकदमा


कैराना, 15 फरवरी 
 महिला को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में कैराना थाने की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मोहल्ला आलकलां निवासी हिन नाज़ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप है कि आरोपी लगातार धमकियां देकर भय का माहौल बना रहे थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट साझा कर रहे थे, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुई।

मुकदमे में नदीम पुत्र शब्बीर निवासी गांव बाराला ककरखेड़ी, शाद पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला आलकलां वार्ड-9 कैराना तथा एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जांच इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को सौंपी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments