सड़क हादसे में युवक क़ी हुई मौत।


बाबरी क्षेत्र के दिल्ली देहरादून हाइवे पर हुए सड़क हादसे के दौरान बाईक सवार 20 वर्षीय युवक क़ी दर्दनाक मौत हो गई हैं।
बुधवार को करण पुत्र निरंकार निवासी परसोली बिराल तहसील बुढ़ाना उम्र लगभग 20 वर्ष स्प्लेंडर बाइक द्वारा दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर मार्ग पर अपने ताऊ के साथ अपने घर से अपनी रिश्तेदारी गांव ख्यावड़ी के लिए जा रहा था, ज़ब बाइक सवार युवक बाबरी क्षेत्र में हिरणवाड़ा गोगवान के पास रेस्ट हॉउस के करीब पहुंचा तभी अचानक से बाइक के सामने आवारा कुत्ते के आने के कारण बाइक सवार युवक व उसके ताऊ दोनों सड़क पर बुरी तरह गिर गए इस दौरान युवक का सिर सड़क में लगने के कारण बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी व्यक्ति द्वारा 108 एम्बुलेंस व स्थानीय पुलिस को कॉल कर घटना क़ी जानकारी दी गई, सूचना पर बाबरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना भवन के लिए ले गए मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक क़ी रास्ते में हीं मौत हो गई हैं।युवक के ताऊ द्वारा स्वजनों को फोन द्वारा घटना क़ी जानकारी दी गई।
स्वजन भी घर से थानाभवन पहुँच गए हैं।

Post a Comment

0 Comments