सूरजमल स्कूल के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण।



पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल शामली के छात्रों द्वारा एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे छात्रों ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, संग्रहालय आदि का भ्रमण किया।
शैक्षिक भ्रमण में कक्षा 7 से अक्षय 11तक के कुल 60 छात्रों का प्रथम बैच सम्मिलित हुआ।भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध राष्ट्रीय विरासत, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा ऐतिहासिक धरोहरों से प्रत्यक्ष परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य बृजवीर सिंह व शिक्षकगण सिल्की, श्रुति एवं अवनीश व विपिन मलिक उपस्थित रहे। 
भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में छात्रों को भारत के राष्ट्रपति पद की ऐतिहासिक यात्रा, दुर्लभ कलाकृतियों तथा संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी गई।तथा अमृत उद्यान में रंग-बिरंगे फूलो, व सुव्यवस्थित पार्क व प्राकृतिक सौंदर्य ने छात्रों को आकर्षित किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन एवं सीखने की जिज्ञासा का विकास होता है। उन्होंने ऐसे भ्रमणों की आवश्यकता और उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि कक्षा-कक्ष की पढ़ाई को व्यवहारिक अनुभवों से जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है।
भ्रमण के आयोजक विनोद शर्मा द्वारा जानकारी दी कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस प्रकार के आयोजनों पर बल देती है ताकि बच्चे देश की विरासत से परिचित हों । उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए दो और शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन शीघ्र किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments