अलग अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

कैराना। पुलिस ने अलग-अलग स्थानो से दो आरोपियों को अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
           पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी.सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानो से गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपने नाम पते शोएब पुत्र वाजिद निवासी ग्राम खुरगान थाना कैराना तथा उस्मान पुत्र लाला निवासी मौहल्ला गांधीनगर कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली बताएं। कोतवाली कैराना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धारणाओं में नामजद अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही उन्हें चालानी कार्यवाही कर जेल रवाना कर दिया है।
........अलग अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार 

........

Post a Comment

0 Comments