कैराना। कैराना के प्रसिद्ध रसोइए खलील फरीदी ने शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि कैराना के रसोइयों का भी हौसला बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के रसोइयों में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक वर्गों की ओर से उन्हें बधाई दी जा रही है।
ज्ञात रहे की शुक्रवार को शामली स्थित अर्जुन फार्म में चाँद मीनार मसाले की ओर से भोजन बनाने वाले कारीगरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में कारीगरों और स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहा, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ निकाला गया। इसमें प्रथम स्थान पर खलील फरीदी का नाम आया, जिन्हें 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर वसीम को 11,000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर सादिक फरीदी को 5,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया, जबकि चौथे स्थान पर कैराना के इस्लाम सलमानी रहे।
इस अवसर पर चाँद मीनार मसालों के स्वामी अमित पाहुजा ने सभी कारीगरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कारीगरों की मेहनत और कौशल से ही मसालों का वास्तविक स्वाद उभरता है, इसलिए यह बैठक उनके सम्मान और आपसी संवाद के उद्देश्य से आयोजित की गई।
कार्यक्रम में कैराना के कारीगरों ने अपने अनुभव साझा किए तथा चाँद मीनार मसालों की गुणवत्ता की सराहना की।

0 Comments