तृतीय एकदिवसीय शिविर के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्कूली बच्चों को दी गुड टच,बेड टच की जानकारी।


कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ हरेंद्र सिंह जी के संरक्षण एवं एवम कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली के निर्देशन में सभी स्वयंसेवियों ने प्रथम सत्र के अंतर्गत महाविद्यालय में श्रमदान कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन किया तथा इसमें वर्णित लक्ष्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प किया। साथ ही भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय,आर्यपुरी कैराना का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें स्वच्छता और दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली अच्छी आदतों के विषय में बताया। एनएसएस स्वायसेवियों ने बच्चों को गुड टच,बेड टच के विषय में जानकारी प्रदान की तथा अवांछित टच के विषय में परिवार जनों और शिक्षकों को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
      बौद्धिक सत्र में बॉटनी विभाग के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार द्वारा छात्र एवम छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण , सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की साथ ही पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ राम कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी द्वारा छात्र एवम छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने एनएसएस स्वयंसेवी सानिया नसीम, सइन, कपिल, मीनू, अर्पण, रूपेश, शिवानी, खुशी, शबनूर, सानिया यूनुस, आंचल, रोहन, वंश कुमार, सचिन, अयान, पीनू कुमार,कशिश, असबा, उसमाना, मुस्कान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments