कैराना। कोतवाली कैराना के निरीक्षक समय पाल अत्री के सुपुत्र अभिषेक अत्री का 28वां जन्मदिन नगर में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपस्थित होकर अभिषेक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने निरीक्षक समय पाल अत्री की कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्ष कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के सभी वर्गों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं।
पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अत्री जी ने अपने अधिकारों का कभी दुरुपयोग नहीं किया और सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि अभिषेक वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, जबकि उनकी बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, जो परिवार की शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है।
संगठन के पूर्व अध्यक्ष संदीप इंसान ने कहा कि अत्री सकारात्मक सोच के अधिकारी हैं और उनके कार्यकाल में क्षेत्र में अपराधों में कमी आई है, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। वहीं संगठन के संरक्षक महराब चौधरी ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोतवाली की कार्यप्रणाली पारदर्शी और जनहितकारी बनी है।
समारोह के अंत में निरीक्षक समय पाल अत्री द्वारा उपस्थित अतिथियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में अंसार सिद्दीकी, महरबान अली कैरानवी, एम इकबाल हसन, सुनील धीमान, डॉ. अजमतुल्लाहश खान, स्वदेश पंवार, देवराज चौहान, दीपक कुमार बालान, डॉ. सलीम अख्तर फारूकी, आशीष सैनी, फारूक ए आज़म तथा पुनीत गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, पारस्परिक सम्मान और सकारात्मक वातावरण का प्रतीक बनकर स्मरणीय रहा।

0 Comments