कैराना: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को पांच लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार अवैध शराब के अपराध में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के तहत कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक यशपाल सिंह , हेड कास्टेबल यतेन्द्र भारद्वाज व कास्टेबल गौरव कुमार ने आरोपी संदीप कश्यप पुत्र सुरेन्द्र निवासी मुहल्ला अफगानान कस्बा कांधला को अवैध पांच लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया।

0 Comments