तमंचा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार


 
कैराना: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार गत मंगलवार की रात्रि को कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार, हैड कास्टेबल आकाशदीप व कास्टेबल अंकित संदिग्ध व्यक्ति ,वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत गांव बुच्चाखेडी से पंजीठ मुर्गी फार्म पर जाने वाले मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान आरोपी आदिल पुत्र युनुस निवासी ग्राम मामौर पंजीठ मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से तीन सौ पंद्रह बोर का एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। 

-

Post a Comment

0 Comments