एसडीएम ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण, दिए निर्देश



कैराना : एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विभिन्न बूथों पर पहुंचकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य की समीक्षा की। उन्होंने एसआईआर कार्य को संपादित करने में लगे बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

रविवार को एसडीएम निधि भारद्वाज ने गांव इस्सापुर खुरगान, मंडावर, मवी व नगला राई आदि में स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंची। जहां पर उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किये जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बीएलओ को निर्वाचन कार्य पूर्ण निष्ठां, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ में पूरा करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण न करने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के नाम आदि में हुई त्रुटियों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा क्षेत्र में स्थित विभिन्न बूथों पर पहुंचकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया गया है। बीएलओ को नियमानुसार कार्य पूरा करने को कहा गया है।

----

Post a Comment

0 Comments