कैराना : महाविद्यालय में प्राचार्य डा हरेन्द्र सिंह के संरक्षण और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा डाली के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का हर्ष और गरिमा के साथ समापन किया गया।
रविवार को शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुधा वर्मा, डा उत्तम कुमार विभाग प्रभारी राजनीति विज्ञान एवं डा प्रदीप कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात एनएसएस के लक्ष्य गीत और भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुधा वर्मा ने स्वयंसेवियों को बताया कि अनुशासित,शिक्षित,जागरूक और सेवा भाव से परिपूर्ण एनएसएस स्वयंसेवी राष्ट्रनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सकते है। डा उत्तम कुमार ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक युवा देश हैं क्योंकि यहां युवा जनसंख्या का आधिक्य है। हमें जो कुछ प्राप्त होता है वह समाज से ही प्राप्त होता है अतः सभी स्वयंसेवकों को अच्छा नागरिक बनकर समाज के हित में कार्य करना चाहिए। डा प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार पे बैक सोसाइटी अवश्य करें यही हमारे महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान आयोजित बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता एवम पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता स्वयंसेवियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। टीम प्रतियोगिता में टीम भगत सिंह , टीम डा भीमराव अम्बेडकर एवम टीम स्वामी विवेकानन्द ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया वहीं टीम ईको वॉरियर तथा टीम गुरु गोविन्द सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी (छात्र) वंश कुमार तथा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी (छात्रा) सानिया यूनुस को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में आयोजित गतिविधियों की गुणवत्तापूर्ण फोटोग्राफी के लिए वंश कुमार, रोहन कुमार तथा कपिल, वीडियो एडिटिंग के लिए सादिक, वंश कुमार, सानिया यूनुस , श्रेष्ठ मंच संचालन के लिए वंश कुमार, क्रिएटिव एक्टिविटी के लिए सानिया यूनुस, सानिया नसीम, मुस्कान नसीम, सिविक सेंस के लिए रोहन कुमार, स्कैच मेकिंग के लिए प्रिंस को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आनलाइन नेशनल निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली एनएसएस स्वयंसेविका मन्तशा को भी शिविर में सम्मानित किया गया।आयशा, पीनू कुमार,खुशी मेघराज, ईशा आंचल, सादिक, साद, अयान,वंश, समीर ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किए। शिविर में आमंत्रित वरिष्ठ एनएसएस स्वयंसेवकों मो अयान, नाजिया, गजाला, खुशी, अमीषा, अजरा मिर्जा ने अपने अनुभव प्रस्तुत किए। मंच संचालन वंश कुमार के द्वारा किया गया।
----

0 Comments