कैराना। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में 18 फरवरी से चल रहे चतुर्थ वेद पारायण महायज्ञ एवं संगीतमय वैदिक रामकथा के पंचम दिवस पर प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ।


ज्यों ही अग्नि में आहुति अर्पित हुई, पूरा वातावरण वेदमंत्रों की दिव्य ध्वनि से आलोकित और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

रविवार को मुख्य यजमान के रूप में सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट, राजकुमार सेन, कार्तिक उपाध्याय

एवं नीरज धीमान सपत्नीक उपस्थित रहे। सभी धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ में आहुति देकर पुण्य अर्जित किया।

विद्वान पंडित विजय शास्त्री ने स्वामी श्रद्धानंद जी के जन्म दिवस पर उनके आर्य समाज के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों का स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात विधिपूर्वक हवन सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर संदीप गिल ने अपने वाद्ययंत्र साथियों रविन्द्र एवं अन्य कलाकारों के साथ संगीतमय प्रस्तुति दी। उन्होंने शिवाजी महाराज

के पराक्रमी एवं प्रेरक चरित्र का भावपूर्ण चित्रण कर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया।

इस दौरान अमन रूहेला, संजय राजवंशी, अभिषेक आर्य, कमल सिंघल, सोनू बंसल, रोशन लाल, रामकृष्ण, गौरव सिंघल, सुनील कुमार, विजेंद्र आर्य, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, श्यामलाल, राहुल कुमार, अनु, सतेंद्र, अंकित जिंदल, राजीव आर्य, अक्षय आर्य, अनुज आर्य, श्रीमती विजयलता, रेशु, सुमति, अनीता, शालू, शालिनी व रूबी सिंघल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments