एसआईआर कार्य की डीएम ने की जांच,दिए निर्देश


 कैराना : डीएम ने नगर में स्थित बूथों पर पहुंचकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने एसआईआर कार्य की सुनवाई करने में उपस्थित बीएलओ की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

रविवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान नगर में स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं इस्लामिया इंटर कालेज में स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किये जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर एसडीएम निधि भारद्वाज व तसीलादार अर्जुन सिंह चौहान मौजूद रहें। डीएम ने बीएलओ को निर्वाचन कार्य पूर्ण निष्ठां, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ में पूरा करने को कहा। डीएम ने फार्म न छह में नए मतदाता को शामिल करने के लिए व फार्म सात वोट काटने व फार्म आठ में फोटो चेंज करना अथवा संशोधन से संबंधित कार्य की जानकारी जुटाई। बीएलओ द्वारा नय मतदाताओं,मतदाता सूची में शामिल मृतक, शिफ्टिंग,मतदाताओं के नाम आदि में हुई त्रुटियों को दुरुस्त करने के कार्य की जानकारी दी गई। ।

----

Post a Comment

0 Comments