बालक को फावड़ा मारकर घायल करने के मामले में मुकदमा दर्ज


कैराना: सरकारी रास्ते में भरे पानी को निकालने के विरोध में घर में घुसकर छह वर्षीय बालक के सिर में फावड़ा मारकर गंभीर घायल करने व धमकी देने पर दो सगे भाइयों व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज। पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हैं। 


नगर के मोहल्ला आलकला निवासी मुशारिक पुत्र मीरहसन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मुहल्ला निवासी बबलू पुत्र दिल्लू ने अपने मकान के बाहर मिटटी डालकर पानी रोक रखा है। कोई व्यक्ति बबलू को मिटटी हटाने की बाबत कहने पर बबलू गाली गलौच करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित गत बुधवार की सायं लगभग पांच बजे रास्ते मे भरे पानी को खोल रहा था। आरोपी बबलु पुत्र दिल्लू, अपने हाथ में फावला लेकर व रूहअफजा पत्नि बबलू व बबलू का भाई अपने हाथो मे लाठी लेकर आये और आते ही मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए। पीड़ित के पीछे भागने लगे। वह डरकर अपने मकान में घुस गया तभी बबलू ने अपने हाथ में लिये फावले से पीड़ित के छह वर्षीय बेटे नाहिब के सिर में फावला मारकर घायल कर दिया। पीड़ित का पुत्र लहु लुहान हो गया। आरोपी बबलू व उसकी पत्नि व भाई जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Post a Comment

0 Comments