युवक के साथ मारपीट व धमकी देने के मामले में, मुकदमा दर्ज


कैराना: ईख के खेत में युवक को बांधकर बेल्ट खींच कर लोहे के सरिए, बेल्ट से मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज। पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हैं। 



नगर के मुहल्ला दरबारखुर्द रेत्तेवाला निवासी शहजाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अलीपुर रोड स्थित चम्मच फैक्ट्री में नौकरी करता है। गत सोमवार की सांय साढ़े सात फैक्ट्री में काम करने के पश्चात घर के लिए चला तो थोडी दूर चलते ही ईख के खेत के पास श्याम पुत्र ओम सिंह व राहुल पुत्र जय प्रकाश बदलूगढ रिशतेदारी मे आए हुए थे। आरोप हैं कि दोनों आरोपियो ने मां बहन की गन्दी गन्दी गालिया देते हुए उससे ईख के खेत मे खीच लिया और बांधकर लोहे के सरिये व बेल्टो से मार पीट कर मरन्न अवस्था मे छोडकर गांव की ओर भाग गए। वहीं जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल का उपचार कराने के उपरांत कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

----

Post a Comment

0 Comments