कैराना : कांवड़ यात्रा को शान्तिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को युद्धस्तर पर पूरा किया गया हैं। डीएम रविंद्र सिंह ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए यमुना घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गत गुरुवार की रात्रि डीएम रविंद्र सिंह पानीपत खटीमा राज- मार्ग का निरीक्षण करते हुए यमुना ब्रिज तक कांवड मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यमुना घाट पर शिवभक्तों के लिए कराई गई बेरिगेटिंग व चेतावनी बोर्ड आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कांवड़ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौजूद एसडीएम निकिता शर्मा को यमुना घाट पर विशेष साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।
--

0 Comments