गत देर शाम डीएम शामली ने कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में बने कांवड़ शिविर का किया उद्घाटन,


 कैराना । कांवड़ सेवा समिति द्वारा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में दशकों से आयोजित होने वाले कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें शुक्रवार को महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। देर सायं डीएम रविंद्र सिंह, एसएसपी अभिषेक, एडीएम संतोष कुमार, एडिशनल एसपी ओपी सिंह, एसडीएम निकिता शर्मा, अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, जेई सूरज शर्मा कांवड़ शिविर में पहुंचे। इसके बाद शिविर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी अधिकारियों और शिवभक्तों ने भोले के जयकारे लगाए। इसके बाद खीर, हलवा, जलेबी और सब्जी पूरी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी विपिन मौर्य, डीके स्चूल के प्रबंधक संजीव गोयल, प्रधानचार्य राजकुमार सेन, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपुल जैन, आलोक गर्ग, संजू वर्मा, अभिषेक, नीटू, आशु आदि नगरवासी मौजूद रहे।

--

Post a Comment

0 Comments