कैराना। क्षेत्र के गांव भूरा में मदरसा जाहिदीया फेज ए कामिल कैराना की ओर से हुसैनी ट्रस्ट के द्वारा एक अहम प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रोग्राम का आरंभ कुरआन की तिलावत और ना अत पाक से हुआ ।
मदरसा जाहिदीया फेज ए कामिल के प्रबन्धक मौलाना मोहम्मद वासिल अलहुसैनी ने प्रोग्राम को समभोदित करते हुए कहा कि आज समाज मे ऐसे नासूर और जरासीम पैदा हो गए है कि समाज को खोकला कर दिया है। समाज का यूवा नशे में अपने आप को बर्बाद कर रहा है पहले नशे की चीजों का सेवन मजें के और तफरीह के तौर पर करते है। फिर उसकी आदत और लत लग जाती है। जिस की वजह से आज नौजवान अपनी जवानी को बर्बाद कर चुके है नशा आज इतना आम हो गया कि उस से बचना मुश्किल है लोगों मे दीन दारी भी कम होती जारही है। मस्जिदे नमाजियों से खाली पडी है अपने बच्चों के प्रति लोगों मे जागरुकता भी कम है दीनी तालीम से दूरी बढती जारही है। इसलिए आज इस इसलाही प्रोग्राम के द्वारा मे समाज के जिम्मेदार नागरिकों से अपील करता हू कि वह समाज सुधार कार्य क्रम कर के लोगों मे जागरुकता अभियान चलाए ।और अपनी जिम्मेदारी समझ कर समाज को एक अच्छी दिशा देने का काम करे. हुसैनी ट्रस्ट समाज सुधार कार्य क्रम और लोगों को नशा मुक्त कराने के लिए बनाया गया आज का यह अहम प्रोग्राम उस की एक कडी है। कारी मोहम्मद शहजाद बदरी ने कहा कि समाज सुधार कार्य क्रम होने चाहिए हर गांव और शहर मे कमेटिया बना कर लोगों मे दीनी तालीम और असरी तालीम की जागरुकत की आवश्यकता है। जब लोग तालीमी सिस्टम से जुडे गें तो समाज सुधार की तरफ चलें गे। इस अवसर पर मोलवी मोहम्मद हुसैन सहारनपुर, कारी मोहम्मद तोसीफ गंगोह, कारी मोहम्मद शाहरुख तीतरवाडा, कारी मोहम्मद उवेस बराला, कारी मोहम्मद भूरा, हाफिज मोहम्मद सुहेल तीतरवाडा वह अन्य लोग और मदरसे छात्र मौजूद रहे।

0 Comments