कैराना : कोतवाली परिसर में शुक्रवार की सायं 8:30 बजे एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम निकिता शर्मा व सीओ अमरदीप कुमार मौर्य ने नगर एवं क्षेत्र के कांवड़ मित्रों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम ने सभी कांवड़ मित्रों को चिन्हित प्वाइंटों पर तैनात रहकर व कांवड़ मार्ग पर भृमण कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान सभी कांवड़ मित्रों ने समर्पित भाव से शिवभक्तों की सेवा व व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य मौजूद रहें।
---

0 Comments