:-मोपेड पर सवार होकर कांधला की ओर जा रहा था हरियाणवी युवक
कैराना। मोपेड पर सवार होकर कांधला की ओर जा रहे युवक की सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक हरियाणा के पानीपत का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरियाणा के पानीपत की हनुमान कॉलोनी निवासी मोनू(25) पुत्र राजपाल रविवार देर रात्रि करीब नौ बजे मोपेड पर सवार होकर कांधला की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कैराना-कांधला मार्ग पर मीट प्लांट से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचा, तभी उसका मोपेड सड़क किनारे खराब होकर खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में मोपेड सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को सीएचसी पर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य का कहना है कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments