कैराना : एएसपी ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गत रविवार की रात्रि एएसपी ओपी सिंह ने मार्ग पर ड्यूटी चेक करते हुए यमुना ब्रिज पर पहुँचे। वही उन्होंने यमुना ब्रिज मार्ग के मध्यम में स्थित कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही शिवभक्तों की सुविधाओं के अनुरूप सभी मानकों को परखा गया। एएसपी ओपी सिंह ने शिविर संचालकों को लगातार हो रही वर्षा में अति सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर में तैनात पुलिसकर्मियों को अति अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वही सीसीटीवी केमरो के लिए बनाए गए हेडक्वार्टर पर तैनात कर्मियों से पूर्व की जानकारी चेक करते हुए अपडेट रहने के निर्देश दिए। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
----

0 Comments