सड़क सुरक्षा पखवाड़ा प्रारम्भ कर जागरुकता निकाली गई बाईक रैली


जिला अधिकारी शामली श्री रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा सम्भागीय परिवहन अधिकारी व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17-07-2023 से 31-07-2023 तक *सड़क सुरक्षा पखवाड़ा* मनाये जाने हेतु बैठक कर यातायात नियमों के जागरुकता हेतु बाईक रैली का आयोजन किया गया । इस मौके पर जिलाधिकारी शामली श्री रविन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी नगर श्री बिजेन्द्र सिंह भड़ाना तथा सम्भागीय परिवहन श्री रोहित राजपूत , यातायात उप निरीक्षक श्री संजय राणा आदि मौजूद रहे। बाईक रैली सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर पुलिस लाईन शामली तक निकाली गयी । बाईक रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करना, तेज गति से वाहन न चलाना, सीट बैल्ट का उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाना तथा अवयस्क छात्र/छात्राओं द्वारा वाहन न चलाने आदि सम्बन्धी नियमों के बारे में जागरूक किया जायेगा । 


Post a Comment

0 Comments