जनभागीदारी से सफल होगा वृक्षारोपण। डीएम रविंद्र सिंह


वृक्षारोपण अभियान-2023 के तहत निर्धारित 35 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य के सापेक्ष दिनांक 22-07-2023 को प्रदेश में एक ही दिन में 30 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा। ओर अवशेष 05 करोड पौधारोपण 15 अगस्त 2023 को किया जाना है। वृक्षारोपण अभियान 2023 के तहत जनपद शामली को 13 लाख 82 हजार 580 पौधे रोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसकी तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में वृक्षारोपण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे अभियान को जन सहभागिता से जोड़ते हुए समारोह पूर्वक मनाना है,और शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना है। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों का जो लक्ष्य है वह उसके अनुसार गड्ढे खुदाई की रिपोर्ट कल दोपहर तक डीएफओ कार्यालय को उपलब्ध करा दें। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि नर्सरी से पौधों का उठान भी कर लें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण हेतु शासन स्तर से जनपद के लिए श्रीमती रितु माहेश्वरी सी०ई०ओ० नोएडा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो दिनांक 20 जुलाई 2023 को वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर बैठक लेगी। अतः समस्त संबंधित विभाग दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अपनी तैयारी सुनिश्चित कर लें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2023 को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थल फाइनल कर समुचित तैयारी के निर्देश वन विभाग को दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि नोडल अधिकारी द्वारा किसी भी विभाग की वृक्षारोपण साइट को चेक किया जा सकता है इसलिए अपनी तैयारी सुनिश्चित रखें। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि रुचि लेकर वृक्षारोपण कार्य को सफल बनाना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर शासन के निर्देशानुसार हर ग्राम में एक ग्राम वन बनेगा,शहरी क्षेत्रों में नंदनवन बनेगा, की तैयारियों को लेकर समस्त खंड विकास अधिकारी/समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही आयुष वन की स्थापना हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। आयोजित बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी ने कहा कि उनके पास 05 नर्सरी है जहां से पौधों का उठान होना है। साथ ही d.f.o. द्वारा यह भी बताया गया कि सभी स्थल जियो टैग होंगे, हर विभाग अपनी साइट पर वृक्षारोपण हेतु व्यवस्था दुरुस्त रखेगा। इसके साथ ही समस्त संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण को लेकर जन जागरूकता करेंगे और वृक्षों के महत्व को बताएंगे और जहां पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा वहां पर जनप्रतिनिधि को बुलाया जाएगा। आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, डीएफओ शामली जगदेव सिंह, समस्त संबंधित जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments