यातायात के नियमों का पालन करना खुद के और दूसरों के जीवन के लिए जरूरी। एमएलसी श्री वीरेंद्र सिंह


यातायात के नियमों का सत प्रतिशत पालन करना बहुत जरूरी। डीएम रविंद्र सिंह 
जीवन को सुरक्षित रखने के लिए खुद के जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन को बचाने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना सुरक्षित जीवन के लिये सुरक्षित यात्रा आवश्यक है,उक्त विचार मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी श्री वीरेंद्र सिंह ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय शामली में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जनपद में आज दिनांक 17 जुलाई से दिनांक 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वप्रथम एमएलसी श्री वीरेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी श्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज से प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यातायात जागरूकता अत्यंत संवेदनशील विषय है। क्योंकि प्रतिवर्ष भारतवर्ष में और पूरी दुनिया में अनेकों जीवन सड़क दुर्घटना में चले जाते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क पर चलते समय अत्यंत सावधानी और सतर्कता की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ यातायात जागरूकता आम जनमानस का भी दायित्व उतना ही महत्वपूर्ण है।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने उपस्थित सभी से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के साथ जुड़ने और यातायात के जितने भी नियम है उन सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की बात कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर कभी भी नशे का सेवन करके एवं नींद की हालत में गाड़ी ना चलाए,टू व्हीलर वाहन पर हेलमेट का प्रयोग एवं फोर व्हीलर वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्यक रूप से करने को लेकर भी जागरूक किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर दिनांक 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में परिवहन विभाग के अतिरिक्त जागरूकता को लेकर विद्यालय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं का आह्वान किया कि सड़क पर अनियंत्रित गति से वाहन ना चलाएं। साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई भी वाहन ना चलाएं। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह व जिलाधिकारी रविंद्र सिंह द्वारा उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रोहित राजपूत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह भड़ाना क्षेत्राधिकारी शामली, अनिल कुमार शुक्ला, डॉ अथर जमील अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली, संजय राणा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments