कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई जसबीर एक नशेडी व आवारा किसम का व्यक्ति है जो आय दिन प्रार्थीगण व प्रार्थीगण के बच्चो के साथ मारपीट करता रहता है।आज सुबह समय करीब 8 बजे प्रार्थीगण अपने कार्यहेतू बाहर गये हुये थे तो उनकी गैरमौजूदगी में जसबीर पुत्र टीकाराम जो प्रार्थीगण का छोटा भाई ही है ने एक मकान जो कि टीनसैड द्वारा छापा गया है उक्त मकान के अन्दर दो वासिंग मशीन व एक ट्राली भूसा व आठ पल्ली व एक पल व अन्य सामान रखा हुआ था जिसमे जसबीर ने आग लगा दी जब धू-धू कर आग लग गयी तो प्रार्थी की पत्नि ने फोन करके दोनो प्रार्थीगण को बुलाया जब प्रार्थीगण व उनकी पत्नि उसको रोकने लगे तो प्रार्थीगण व प्रार्थीगण की पत्नि पर लाठी लेकर भागा तो प्रार्थीगण ने भागकर जान बचाई ऐसी स्थिति मे कभी भी शांति भंग व लडाई झगडा हो सकता है। प्रार्थी ने एक दुकान जो ग्राम जगनपुर में स्थित है जो कि जसबीर ने किराये पर ली थी। जिसमे कि उसने न तो किराया ही दे रहा है और न ही खाली कर रहा है। जब प्रार्थी किराया मांगता है तो आरोपी झगडे पर उतारू हो जाता है। प्रार्थी ने मौके पर 112 नम्बर पुलिस पर कॉल की तो 112 पुलिस मौके पर आयी, थी महोदय इस बात की जाँच कर सकते है व थाना कोतवाली कैराना से भी दो कांस्टेबल मौके पर गये हुये थे जिन्होने तहरीर देने की बात कही है। प्रार्थीगण का आग लगने से लगभग 50 हजार रूपये का नुकसान हो गया है। उपरोक्त वाके गवाहन सुशील पुत्र वेदप्रकाश व जनक सिंह पुत्र इलम सिंह निवासीगण ग्राम जगनपुर थाना कैराना इस वाक्य के गवाह हैं। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments