जनपद के समस्त थानों पर आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक


आज दिनांक 17.07.2023 को जनपद के सभी थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया । पीस कमेटी की बैठकों में सभी धर्म/वर्ग के लोग शामिल हुए । मीटिंग में मोहर्रम के लिये कमेटी बनाये जाने को कहा गया। कमेटी के माध्यम से छोटे छोटे विवाद आपस में बैठकर सुलझा ले ।सभी त्यौहारों को आपसी भाईचारे व प्रेम से मनाये जो लोग माहौल खराब कर सकते है उनकी सूचना पुलिस को दे जिससे की उनके विरूध्द कार्यवाही हो सके । सोशल मीडिया का जमाना है अधिक से अधिक लोगों द्वारा मोबाईल का प्रयोग किया जा रहा है त्यौहार के अवसर पर कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म (वाटसप्प,फेसबुक,इस्टाग्राम आदि) पर कोई अवांछनीय पोस्ट डाल दी गयी हो तो संयम और धैर्य बनाये रखे और उसे आगे किसी भी व्यक्ति/ग्रुप में फोरवर्ड/शेयर ना करे एवं पुलिस को तत्काल सूचना दे । जिससे अवांछनीय पोस्ट डालने वाले व्यकियों के विरूध्द कार्यवाही की जा सके । बैठक में मौजूद सभी वर्गों के लोगों ने अपने विचार रखे । साथ ही जनपदीय पुलिस को आश्वस्त किया कि मोहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहेगी और सभी पुलिस के साथ हर परिस्थितियों में सहयोग के लिए तैयार रहेगें 

Post a Comment

0 Comments