बुधवार को मदरसा जा़हिदिया फेज ए कामिल भूरा कैराना में एक दुआईया मजलिस का आयोजन किया गया । मांगी दुआएं



कैराना। यमुना नदी मे तेज गति से पानी के आने से जो किसान भाईयों का नुकसा हुआ है या हो रहा है जिला सहारनपुर के दर्जनो गांव और जिला शामली के सहपत मवी काकोर नगला राई. ईसा पुर खुरगाईन मनडावर. हरियाना के गांव तामशा, सनौली निवादा ,पथर गढ. आदि मे पानी के ज्यादा आने से भारी नुकसान की सम्भावना है ।यमुना नदी के किनारे बसने वाले किसानों की नींद और सुकून खतम हो गया है जिस के लिए जिला प्रशासन वह शासन के लोग लगे हुए है पुलिस प्रशासन पर इस वकत बडी जिम्मेदारी है एक तरफ शिव भक्तो की कावड यात्रा का बन्दोबस्त करना और दूसरी तरफ यमुना नदी मे पानी ज्यादा आने की वजह से बान्ध के टुटने का खतरा और पीड़ित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना इस गम्भीर स्थिति में आज मदरसा जाहिदिया फेज ए कामिल भूरा मे दुआईया मजलिस का आयोजन हुआ। जिस में मौलाना मोहम्मद मुनववर साहब महासचिव जमीअत ओपन स्कूल शामली उपसतिथ हुए बच्चे और मदरसे के अध्यापक इस कार्यक्रम मे शरीक रहे. मदरसे के प्रबन्धक मौलाना मोहम्मद वासिल अलहुसैनी ने इस कार्यक्रम मे मदरसे के अध्यापक और बच्चों से कहा कि इस वकत हमारा इलाका युमुना नदी से पीड़ित है। शासन प्रशासन के लोग राहत रसानी में लगे हुए हैं हमारा इन्सानियत के प्रति फर्ज है कि हम उन के लिए और किसान भाईयो के लिए दुआ करें। तमाम अध्यापक और बचचों ने रब के कुरआन की तिलावत फरमाई . अखीर में मौलाना मोहम्मद वासिल अलहुसैनी ने पुलिस प्रशासन वह शासन के अधिकारयों और पानी से पीड़ित किसानों के लिए दुआ मांगी और मौलाना ने लोगों से अपील की है कि वह औरतों और बचचों को यमुना नदी के किनारे हर गिज ना जाने दें बलकि अपने घरों मे इबादत गाहों में बैठ कर अपने पालनहार से इश्वर से दुआ करे. ताकि अल्लाह ताला हम सब को महफूज़ रखे और जो नुकसान किसानों का हुआ है उस की भरपाई हो जाए. मजी़द नुकसान ना हो उम्मीद है कि सभी इस ध्यान का रखें गे।

Post a Comment

0 Comments