कैराना। कैराना में भारी बारिश के चलते अलग-अलग जगहों पर दो मकान भरभराकर धराशायी हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नही हुआ।
क्षेत्र में कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बुधवार सुबह हुई बारिश से कस्बे के मोहल्ला बेदोवाला कुंआ निवासी गुलफाम की छत भरभराकर गिर गई। वही, कस्बे के ही मोहल्ला गुम्बद में भी संजय नामक गरीब व्यक्ति के मकान की कच्ची छत बारिश के पानी को सोखने की वजह से धराशायी हो गई। दोनों मकानों की छतों के मलबे के नीचे दबकर घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नही हुआ। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

0 Comments