शामली जिले की झिंझाना थाना पुलिस ने बुधवार को महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार कसाना ने बताया कि झिंझाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले गत 23 मई 2023 को पीड़िता के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले में बुधवार को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अरबाज निवासी ग्राम अम्बेटा रिदान थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया गया। झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गएआरोपी का चालान कर दिया गया।

0 Comments