कैराना : दो अज्ञात वाहनों ने अलग अलग मार्गो पर बाइक सवारों को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बुधवार की सायं नगर के आर्यपुरी निवासी गय्यूर पुत्र सदीक बाइक से अलीपुर मार्ग पर जारहा था। इसी दौरान सामने से तेजरफ्तार में आरहें अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर क्षेत्र के गांव मोहमंदपुर राई निवासी जाबीर पुत्र यासीन बाइक से नगर की ओर आरहा था। इस दौरान बाइपास के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दोनों अलग अलग स्थानों पर घायल हुए बाइक सवारों को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही दोनों अज्ञात वाहनों के चालक हादसों को अंजाम देकर मौके से वाहन सहित फरार हो गए।

0 Comments