सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने वितरित किया भोजन


 कैराना : सामाजिक संगठन के अध्यक्ष हारून मलिक ने पदाधिकारियों संग नगर में स्थित निर्धन लोगों को भोजन वितरित किया। 

बुधवार को नगर के सन राइज संगठन की ओर से मुख्यमार्ग, सीएचसी व बंजारा बस्ती में लोगों को भोजन के सैकड़ों पैकेट वितरित किए। इससे पूर्व संगठन की ओर से रोगियों के उपचार हेतु शिविर आयोजित कर निःशुल्क दवाईयां व दिव्यागों को निःशुल उपकरण वितरण किए गए है। अध्यक्ष हारून मलिक ने बताया कि यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जानकारी प्रदान कर हेल्मेट वितरित किए गए है।

----

Post a Comment

0 Comments