गत रात्रि मोहर्रम पर्व को लेकर एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने नगर में किया पैदल मार्च


कैराना : एएसपी ने आगामी मुहर्रम त्योहार को लेकर नगर में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पैदल मार्च किया। वही शिया समुदाय के लोगों से वार्ता कर जानकारी जुटाई।

मंगलवार कि रात्रि एएसपी ओपी सिंह ने मुहर्रम त्योहार को लेकर नगर में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चौक बाजार, कांधला तिराहे, मुख्यमार्ग पैदल गश्त किया। पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित किया। सुरक्षा के दृष्टिगत इस दौरान चौराहों, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई । पुलिस के तरफ से लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही एएसपी ने इमामबाड़ा बरगाह में पहुँचकर मुआयना कर शिया समुदाय के लोगों से वार्ता कर मोहर्रम की जानकारी जुटाई। इस दौरान वसी हैदर साखी ने एएसपी को जानकारी प्रदान कर पुलिस सहयोग की अपेक्षा जुटाई गई।

----

Post a Comment

0 Comments