कैराना।जिला न्यायालय शामली में 29 जून का अवकाश घोषित
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में अवकाश हेतु जारी कैलेण्डर वर्ष-2023 में ईद-उल-अज़हा का अवकाश 30 जून 2023 को तारांकित करते हुए घोषित किया गया है।
कैलेण्डर के टिप्पणी क्रमांक 01 के अनुसार तारांकित तिथियों पर अवकाश स्थानीय स्तर पर चन्द्र दर्शन के अनुसार पुनः निर्धारित की जा सकती है।
प्रभारी जिला न्यायाधीश ने अवगत कराते हुए जानकारी दी कि इस क्रम में में ईद-उल-अज़हा का त्यौहार 29 जून 2023 दिन बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
उपरोक्त के तारमत्य में जिला न्यायालय शामली, बाह्य न्यायालय कैराना में 29 जून 2023 दिन बृहस्पतिवार को ईद-उल-अज़हा पर्व को अवकाश घोषित किया जाता है। 30 जून 2023 को समस्त न्यायालय एवं अनुभाग यथावत कार्य करेंगें

0 Comments