पशुओं के बचे अवशेषों को जमा कर नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए गढ्ढों में ही डालें अधिसाशी अधिकारी इंद्रपाल सिंह
कैराना।कल ईद उल अजहा का त्योहार है वहीं ईद उल अजहा पर नगर में कुर्बानी की जायेगी जिसको लेकर नगर पालिका परिषद कैराना ने पशुओं की कुर्बानी के पश्चात बचे अवशेष को पालिका की गाड़ी द्वारा उन्हीं गड्ढों में डाला जायेगा। नगर में 5 स्थानों पर गहरे गड्ढे खुदवाये गये है। नगर के कांधला कैराना मार्ग पर,खुरगान रोड,भूरा रोड़ तथा आरयापुरी में सरकारी अस्पताल के पास नगर पालिका परिषद कैराना ने व्यवस्था करा दी है।

0 Comments