अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैराना:कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
 बुधवार को एसपी अभिषेक झा के निर्देशानुसार कैराना कोतवाली क्षेत्र की इमाम गेट पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ जहानपुरा रोड पर कब्रिस्तान पुलिया के निकट चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची शराब व 10 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहजाद निवासी मोहल्ला रेतेवाला व जीशान निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द थाना कैराना बताया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Post a Comment

0 Comments