उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कैलेंडर वर्ष के अनुसार श्री गिरीश कुमार वैश्य माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्य्क्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली की ओर से श्रीमती सीमा वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) मेरठ एवं जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरुद्ध बंदियों के संबंध में निरीक्षण किया गया तथा बाल अपचारियों से उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके अधिकारों के प्रति उनको जागृत किया गया तथा जिला कारागार मुजफ्फरनगर में 18 से 21 वर्ष के बंदियों से मुलाकात कर यह जानकारी की गई की उक्त बंदियों में से कोई बंदी किशोर अपचारी तो नहीं है इसके अलावा अन्य बंदियों से भी उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई । सचिव महोदय द्वारा नालसा योजनाओं के बारे में उन्हें बताया गया तथा जो बंदी जमानत के उपरांत भी जमानती उपलब्ध न होने के कारण निरुद्ध हैं उनके सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गई ।

0 Comments