लाखों की ठगी करने के मामले में 01 शातिर ठग गिरफ्तार


          दिनांक 25.12.2022 को वादी आरिफ पुत्र मुस्तकीम निवासी मौहल्ला मोमीन नगर थाना कोतवाली शामली के साथ की ठगी की घटना हुई थी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर लिखित तहरीर दिनांक 27.06.2023 को दाखिल की गई । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली को दिए गये थे । 
 इसी क्रम में आज दिनांक 27.06.2023 को  थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा ठगी के मामले में 01 शातिर ठग शेरखान पुत्र आमिर खान निवासी मौहल्ला नई बस्ती थाना कांधला जनपद शामली  को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 
*अपराध का तरीकाः-* गिरफ्तार अभियुक्त शेरखान ने पूछताछ पर बताया कि मेरा एक जानकार लडका आरिफ की दुकान पर काम करता था इसी वजह से मेरा आरिफ के पास आना जाना था । मेरे दोस्त संदीप ने मेरी मुलाकात कुलदीप से करायी थी, और कुलदीप ने ही मुझसे बताया था कि वह रुपये दोगुने करने का काम करता है । यह बात मैने आरिफ को बताई आप *50 हजार रुपये* दोगे तो वह एक लाख रुपये देगा । मैने आरिफ को पहले 100-100 के 10 असली नोट दिए और आरिफ से कहा कि इन नोटों का नंबर नेट पर नही चढा है इनको चला देना । मैने यह सब उससे रूपये ठगने के लिये किया था । आरिफ ने मेरे खाते मे *99 हजार* रुपये डाले थे, जिसको हमने निकाल लिया था फिर हमने आरिफ से *5 लाख रुपये* दोगुने करने के नाम पर लिये थे । आरिफ से ठगी करने में मेरे साथ संदीप, कुलदीप भी शामिल थे ।


Post a Comment

0 Comments