कैराना। शुक्रवार को अपरहन 03:00 बजे जिला बार एसोसिएशन शामली एट कैराना की एक आवश्यक मीटिंग जिला बार भवन कैराना में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जयपाल सिंह कश्यप एकडवोट (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) जिला बार एसोसिएशन कैराना द्वारा की गई और जिसका संचालन आलोक चौहान (महासचिव) द्वारा किया गया सदस्यो को अवगत कराया गया कि दिनांक कल शनिवार को हाईकोर्ट बेंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के आहवान पर न्यायालयो में कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव है
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 01-07-2023 को बार एसोसिएशन कैराना के समस्त अधिवक्तागण कैराना स्थित न्यायालयो में कार्यों से विरत रहेगें और आवश्यक कार्य, नये वाद व बेल इंजक्शन इस प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगा। अधिवक्तागण की अनुपस्थिति के कारण किसी केस में कोई विपरीत आदेश अथवा अधिवक्तागण के विरूद्ध कोई दण्डात्मक कार्यावाही न किये जाने की प्रार्थना है।इस दौरान समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।

0 Comments