कैराना:शुक्रवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गत 6 जून को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक पीड़िता द्वारा तीन तलाक देने के संबंध में तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।तीन तलाक देने के आरोपी माजिद निवासी मोहल्ला आल खुर्द थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया।

0 Comments