गुमशुदा 16 वर्षीय बालक को कैराना पुलिस ने मथुरा से किया सकुशल बरामद।


कैराना। गुमशुदा हुए 16 वर्षीय बालक को कैराना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर जनपद मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। बालक के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कैराना के सर्राफा बाजार निवासी प्रदीप वर्मा ने 29 जून को कोतवाली में सूचना दी थी कि उसका पुत्र पारस वर्मा दोपहर करीब 3:00 बजे यह कहकर चला गया कि वह होमवर्क करने जा रहा है।लेकिन वह रात तक वापस नहीं आया।जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।शुक्रवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गुमशुदा बालक को बांके बिहारी मंदिर जनपद मथुरा से बरामद कर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिल जाने के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments