यमुना में नहाते समय दो मजदूर सहित तीन युवक डूब गए जिनमें से एक युवक को सकुशल बचा लिया गया जबकि दो की तलाश की जा रही है। दरअसल बिहार के जनपद गोपालगंज निवासी रंजीत हरियाणा के पानीपत जिले में स्थित धागा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रविवार की अवकाश के चलते वे अपने साथियों के साथ यूपी हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी में नहाने के लिए आया था। इसी दौरान जब यमुना नदी में नए पुल के पिलर के निकट पहुंचे तभी रंजीत और उसका एक अन्य दोस्त भी गहरे कुंड में डूब गए।जबकि उनके 3 साथी शोर मचाते हुए किनारे पर पहुंच गए। तभी गोताखोरों ने यमुना नदी में छलांग लगा दी।जिसमें एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया जबकि रंजीत का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद यमुना नदी में नहाने के दौरान एक और युवक डूब गया युवक का भी कोई सुराग नहीं लग सका। दरअसल हरियाणा के पानीपत के बब्बेल नाका निवासी संदीप मोहल्ले के ही अपने साथी जोगिंदर व वीरपाल तहसील कैंप निवासी के साथ कैराना में स्थित यमुना नदी में नहाने के लिए आया था इस दौरान संदीप यमुना ब्रिज के निकट गिरे कुंड में समा गया जिस पर उसके साथियों ने यमुना ब्रिज चौकी पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को यमुना नदी में लगाते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका इससे पहले पानीपत फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार निवासी दो मजदूरी हमने में डूब गए थे जिसमें से एक बचा लिया गया था जबकि रंजीत नामक मजदूर का कोई सुराग नहीं लग सका था। यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई मुनेंद्र सिंह ने बताया कि रंजीत के बाद संदीप यमुना नदी में डूब गया दोनों की गोताखोरों द्वारा तलाशी कराई जा रही है।
0 Comments