आगामी त्योहार होली को लेकर न्यायालय परिसर में पुलिस फोर्स रहा अलर्ट,


पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ कोर्ट परिसर में चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्धों की ली गई तलाशी

कैराना। आगामी होली के पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत न्यायालय परिसर पुलिस फोर्स रहा अलर्ट दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को साथ लेकर न्यायालय परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई,ओर बेवजह घूम रहे लोगो को जमकर फटकार लगाई।
ब्रस्पतिवार को न्यायालय परिसर में स्थानीय पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आया। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर चौंकी इंचार्ज निरीक्षक एम के आजाद व उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड की टीम को साथ लेकर कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने न्यायालय परिसर में इधर-घूम रहे संदिग्ध लोगों की तलाशी लेते हुए उनसे पूछताछ की। साथ ही, बिना वजह न्यायालय परिसर में घूमते हुए पाए जाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। वहीं, टीम ने पार्किंग में खड़े वाहनों की भी चेकिंग की। इस दौरान दीपक कुमार डॉग स्क्वायड डॉग हैंडलर जितेंद्र कुमार सहायक डॉग हैंडल आदि मौजूद रहे है।

Post a Comment

0 Comments