कैराना : नगर में स्थित राजकीय बीज भंडार परिसर में कृषि विभाग द्वारा किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिक द्वारा किसानों को बेहतर उपज हासिल करने के सुझाव साझा किए गए।
गुरुवार को नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित कार्यालय परिसर में कृषि मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता अनिल चौहान व वशिष्ट अतिथि किसान सहकारी समिति ऊंचागांव के चेयरमैन चौहान शामिल हुए। वशिष्ट अतिथि जगदीश चौहान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
किसान मेल सूचना तंत्र के अर्न्तगत रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिक डा अजय कुमार ने गोष्ठी में किसानों के बीच कृषि विभाग की तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए रबी मौसम में बोई जाने वाली फसलों और उनके प्रजातियों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार ने भी किसानों को सम्बोधित किया। किसान मेले में स्टाल लगाकर किसानों को फसलों में पैदा होने वाले कीड़ों व रोगों के बचाव के लिए दवाइयों की गुणवत्ता की जानकारी प्रदान की गई। मुख्यातिथि एवं वशिष्ट अतिथियों ने किसान गोष्ठी के दौरान मौजूद किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सरकार की किसान हितेषी योजनाओं पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता करतार सिंह, प्रताप चौधरी, नरेशपाल, रोहित चौधरी, जयवीर व सूर्यदेव आदि कई दर्जन किसानों ने भाग लिया।
--

0 Comments