पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ दो तस्कर किय गिरफ्तार।


सलीम फ़ारुकी कैराना।


कैराना। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ अभियान चलाकर चार सौ दस ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।


 पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाए गये मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 410 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पकड़े गाय दोनों युवकों ने अपने नाम पते मोहसीन पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला पीरजादगान व जाकिर पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला तालाबगढी कैराना बताए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सक्षम न्यायालय में पेश किया है।

Post a Comment

0 Comments