उमरा हज के नाम पर लाखों की ठगी,धोखाधड़ी का शिकार हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा शिकायती पत्र


सलीम फ़ारुकी कैराना 

कैराना। गुरुवार को हज उमरा पर सुविधाएं दिलाने के नाम पर 14 लोगों से 73-73 हजार रुपये लेकर उन्हें कोई सुविधा नहीं दी। उमरा से वापस आने पर पीड़ित लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा।
गांव मोहम्मदपुर राई निवासी हाजी यामीन मंसूरी, हाशिम, अहमद हसन, महबूब, सलामतुल्ला आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उन्हें कहा कि वह उन्हें हज उमरा करा देगा। उमरा के दौरान होटल खाना पीना व अन्य सारी सुविधाएं दी जाएगी जिसके बदले में प्रत्येक को 73 हजार रुपये देने होंगे। सभी 14 लोगों ने उमरा जाने के लिए आरोपी को 73 हजार रुपये के हिसाब से जमा करा दिए। उमरा जाने के लिए जब वह जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उन्हें कोई सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने रात भी सड़कों पर बिताई

Post a Comment

0 Comments