जनपद में डग्गामार वाहन यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसके बाद चालक वाहनों को सड़कों पर बेलाग दौड़ाते हैं, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि खिड़कियों व पायदानों पर यात्री लटके हुए हैं।
क्षेत्र में संचालित डग्गामार वाहन लोगों की जान के दुश्मन बने हैं। शामली के मुख्य मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों में यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है। वाहनों के अंदर जगह न होने पर यात्रियों को वाहनों की छत, पायदानों व खिड़कियों पर लटका कर सफर कराया जाता है।
डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक शामली के आदेश अनुसार ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग द्वारा डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई जिसमें विभाग द्वारा पांच वाहनों को पकड़कर चालानी कार्रवाई की गई प्रशासन द्वारा डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के मुख्य मार्गों पर संचालित डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई
लगातार हो रही सड़क दुर्घटना के बावजूद डग्गामार वाहनों के चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। नियमों के विपरीत वाहनों के संचालन से मुसाफिरों को मौत का सफर करना पड़ रहा है। वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर अपने वाहन दौड़ा रहे हैं और मुसाफिरों की जान से खेल रहे हैं।
सवारियां लेने का नियम
नियमों के अनुसार जिस टेंपो में ड्राइवर सहित पांच सवारियों ही यात्रा कर सकते हैं, उस टेंपो में 10 से 12 तक सवारियां यात्रा कर रही हैं। जिन टेंपो और अन्य हल्के वाहनों में सात यात्रियों को बिठाया जा सकता है, उनमें 15 से 20 यात्रियों को सफर कराया जाता है। इसके साथ ही कुछ डग्गामार बसों का भी जिले में खुलेआम संचालन हो रहा है, जोकि छतों पर भी लोगों को सफर कराती हैं।
इसी क्रम में प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए आज विशेष अभियान चलाया गया जिसमें आरटीओ शामली द्वारा पांच वाहनों को सीज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई
आरटीओ शामली रोहित राजपूत द्वारा बताया गया कि कार्रवाई जारी रहेगी किसी डग्गामार वाहन को बख्शा नहीं जाएगा

0 Comments