स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव हसनपुर लुहारी से पानीपत शादी में जा रहा था परिवार,भूरा बाईपास ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा।
कैराना। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर गांव हसनपुर लुहारी से पानीपत शादी में जाते समय भूरा बाईपास पुल के निकट अचानक गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार सात वर्षीय मासूम समरीन की मौत हो गई, जबकि चार मासूमों सहित नौ लोग घायल हो गए।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
मंगलवार की देर शाम गांव हसनपुर लुहारी से स्विफ्ट कार में सवार होकर एक परिवार पानीपत हरियाणा में शादी समारोह में जा रहा था, जैसे ही उनकी कार भूरा बाईपास पर पुल के निकट पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया,जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें सवार समरीन (7) पुत्री कामिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि गुलफ्शा पत्नी इरशाद, अफसाना पत्नी जावेद,तबस्सुम पत्नी इलियास,नबिया(3) सबिया डेढ़ वर्ष,रजिया(19)जीनत 11 व काशिफ गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते नबिया व सबिया को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।बाद में पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक झा भी सीएचसी पहुंचे और घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

0 Comments