नगर के सिद्ध पीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में धूमधाम से हुआ श्याम बाबा का गुणगान ।


देर रात तक जारी रहा खाटूश्याम श्याम प्यारे का गुणगान।
      
नगर के बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित किया गया भव्य जागरण।

भव्य जागरण का सफल संचालन हरीश नामदेव ने किया।

    कैराना । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बनखंडी महादेव मंदिर कैराना में एक शाम श्याम सांवरे के नाम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली से आए कलाकार धर्म नागर,शुभम रूपम कोलकाता के द्वारा बाबा का गुणगान किया गया। वहीं मंच संचालन हरीश नामदेव के द्वारा किया गया। और नरेश पुनिया म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सुंदर प्रस्तुति की गई और योगेश जमानिया एंड ग्रुप रुड़की की ओर से सुंदर-सुंदर झांकियों का प्रस्तुति की गई l राधाकृष्णन खाटू श्याम श्याम प्यारे के भजन पर कलाकारों के द्वारा सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए जिन्हें देखकर भक्तों का मन प्रसन्न हो गया और भक्तगण भी झूमते नजर आए l कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कलाकारों की प्रस्तुति पर भक्तगण झूमते नजर आए इस दौरान मुख्य रूप से चिक्की सिंघल बंपी कन्हैया अक्षय रोहित सनी तरुण मित्तल वंश गोयल आशीष नामदेव अभिषेक सिंघल रोहन कश्यप विराट सिंह रवि चौधरी रितु पूर्णिमा वंदना वैष्णवी शर्मा वैभवी शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे वही श्याम बाबा का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा lरात तीन बजे तक धूमधाम से जारी रहा।

Post a Comment

0 Comments