विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित ।


कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना शामली में बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेन्द्र कुमार जी के संरक्षण तथा डॉ डॉली कार्यक्रम अधिकारी,राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) के नेतृत्व में तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की गई।
           शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के गायन के साथ हुआ।तत्पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रम दान किया गया। 
     शिविर का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेन्द्र कुमार ने स्वयंसेवियों को समाज तथा राष्ट्र की सेवा में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करने हेतु प्रेरित किया तथा आशीर्वचन प्रदान किया।
      इस अवसर *"सोशल मीडिया एवं युवा*" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अयान, मुस्कान,सूरज शर्मा, खालिद, साक्षी आदि स्वयंसेवियों ने सोशल मीडिया के महत्व, उसके सकारात्मक एवम् नकारात्मक पहलुओं व युवाओं पर उसके प्रभाव पर विस्तार से अपने विचार प्रकट किए तथा अपने अनुभवों का साझा किया।
        शिविर संचालक डॉ डॉली, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई ने स्वयंसेवियों को सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए ध्यान देने योग्य सुरक्षा संबंधी बिंदुओं को विस्तार पूर्वक बताया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के आगामी सात दिवसीय विशेष शिविर के विषय में दिशा निर्देश प्रदान किए।
     राष्ट्र गान के पश्चात आज के शिविर का गरिमामयी समापन हो गया। शिविर में स्वंयसेवी अक्षय शर्मा,पारीक,अन्नू,सुहैव, स्वाति,हरप्रीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments